फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के झिलियापुल के पास हाईवे के सर्विसलेन पर शुक्रवार की शाम ऑटो की टक्कर से बाइक सवार पवन यादव (27) निवासी कटरा सीतामढ़ी की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गोपीगंज के गुलौरी गांव निवासी पप्पू यादव अपने साढ़ू कोइरौना के कटरा निवासी पवन यादव के साथ बाइक से कहीं गया था। शुक्रवार को शाम करीब सात बजे झिलिया पुल के पास गलत दिशा से दोनों लौट रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रहे ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पवन डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी गोपीगंज पहुंचाया। जहां हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर देर रात परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें