सुरियावां थाना क्षेत्र के भईसहिया गांव के पास विद्युत खंभे से टकराने से बाइक सवार रमयनपुर निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई।
रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि उमेश (40) बाइक लेकर मंगलवार को दोपहर में कहीं जा रहा थे। भईसहिया गांव के पास पहुंचने पर सड़क के किनारे लगे खंभे में बाइक टकरा गई। हादसे की जानकारी होने पर एक निजी अस्पताल ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।