फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: निमंत्रण पर जा रहे युवकों की बाइक मंदिर से टकराई, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बेरासपुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे स्थित मंदिर में जा टकराई। जिसमें बाइक सवार तीन युवकों में द गंभीर रूप से घायल हो गए। वही एक युवक राजकुमार गौतम (26) की मौत हो गईl
विज्ञापन

कोइरौना थाना क्षेत्र मोने डगडगपुर निवासी सुजीत कुमार (20) व राजकुमार गौतम (26) रविवार को अपने ससुराल घनश्यामपुर आए थे। जहां से वे गांव निवासी अरुण कुमार गौतम (19) को साथ लेकर तीनों एक ही बाइक से बीसा गांव में निमंत्रण जा रहे थे। अभी वे बेरासपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि सड़क पर तीव्र मोड़ के पास स्थित एक मंदिर में अनियंत्रित होकर टकरा गए। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से तीनों को गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। जहां पर राजकुमार गौतम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वही अन्य दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर दुर्घटना हुई। वहां रोड के किनारे ही कई मीट की दुकानें सजती हैं। वहां पर लोग अपनी बाइक के आधे तिरछी कर दुकान पर खरीदारी करते हैं। जिससे अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें