फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खड़े ट्रक में भिड़े बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के धनतुलसी जंगीगंज मार्ग के दुगुना मोड़ पर रविवार की देर शाम खड़े ट्रक में बाइक सवार भिड़ गए। इसमें मवैयाथान सिंह निवासी रामशंकर विश्वकर्मा (50) की मौत हो गई। पीछे बैठे धनराज सिंह (65) घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को डीघ सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाइक सवार सीतामढ़ी से कटरा जा रहे थे। दुगुना मोड़ के पास पहुंचे थे कि सामने खड़े ट्रक में भिड़ गए। कोइरौना थाना प्रभारी राम नगीना यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें