फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही।
विज्ञापन

नगर के रेलवे ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार की रात असंतुलित होकर बाइक सवार युवक रेलिंग से टकरा गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह कालीन की बुनाई का काम करता था।
नगर के जलालपुर पनवरिया निवासी इरफान अंसारी (25) कालीन बुनाई करता था। बृहस्पतिवार को वह किसी काम से घोसिया गया था। जहां से रात 11 बजे घर लौट रहा था। उसकी तेज रफ्तार बाइक ओवरब्रिज पर असंतुलित हो गई और रेलिंग से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर लोग ओवरब्रिज की ओर दौड़े। युवक की बाइक दूर थी। वह रेलिंग के पास पड़ा था। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। एंबुलेंस से उसे राजकीय अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर वालों ने बताया कि मो.एबरार के तीन बेटों में इरफान दूसरे नंबर का था। वह घोसिया में कालीन की बुनाई का काम कर घर लौट रहा था। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसका बड़ा भाई वर्षों से लापता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें