फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में भिड़ी बाइक, दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के तहसील रोड तिराहे पर शनिवार की रात में खड़े ट्रक में बाइक भिड़ गई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। एक मृतक मिर्जापुर के कलवरी खुर्द जबकि दूसरा रैपुरी का निवासी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

गोपीगंज थाना क्षेत्र के रैपुरी निवासी बालेश्वर सिंह (22) पुत्र रविंद बहादुर सिंह शनिवार को अपने दोस्त अमरनाथ मौर्य (22) पुत्र बाबुलाल मौर्य निवासी कलवारी खुर्द थाना लालगंज मिर्जापुर के साथ बाइक से किसी काम से वाराणसी गया था। रात करीब 10 बजे वहां से लौटते समय जैसे ही औराई तहसील रोड के पास पहुंचे सामने खड़े एक ट्रक में भिड़ गए। जिसमें बालेश्वर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमर मौर्य को औराई पुलिस सीएचसी लेकर गई। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। अमरनाथ के चाचा राजीव मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। औराई कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह ने कहा कि अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें