फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता पर बिजनौर का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
भ़दोही। अभयनपुर मैदान पर खेले जा रहे राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता बिजनौर ने वाराणसी को हराकर जीत ली। बिजनौर की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि फाइनल में उन्हें वाराणसी टीम ने जोरदार टक्कर दी, लेकिन बिजनौर को 29-26 से जीतने से नहीं रोक सकी। मुख्य अतिथि के एमएलसी पुत्र सिद्धार्थ सिह ने विजेताओं को ट्राफी दी। अंतिम दिन फाइनल मैच देखने के लिए उमस और गर्मी के बाद भी भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव राजेश सिंह के नेतृत्व में तीन दिवसीय 46वीं जूनियर स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में राज्य के 16 जिलों ने भाग लिया। रविवार को पहले सेमीफाइनल में वाराणसी ने 40-19 से हापुड़ को हराया, जबकि बिजनौर ने 34 -29 से शामली को कड़े मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में बिजनौर और वाराणसी के खिलाड़ियों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया। लेकिन बिजनौर 29-26 से वाराणसी को हराने में कामयाब हो गई।
नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, शीतला प्रसाद पटेल ने खिलाड़ियों को कबड्डी किट व नकदी देकर पुरस्कृत किया। कोच अनितेश मिश्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का नेशनल टीम में चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

फाइनल के दौरान जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव जयशंकर पांडेय, अमित शुक्ला, कमलेश पटेल, शिवम सिह रघुवंशी, आकाश दुबे, सुंदरम सिह, विनीत दुबे, शमशेर खां बड्डे, जितेंद्र पाल आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें