कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने रविवार को पुलिस महकमें में बदलाव किया। सीओ भदोही संग कई उप निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। सीओ भदोही अजय सिंह चौहान को सीओ यातायात जबकि सीओ कार्यालय से भुवनेश्वर पांडेय को सीओ भदोही बनाया गया है। उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को प्रभारी सर्विलांस सेल से प्रभारी साइबर सेल, उप निरीक्षक शाबान को प्रभारी चौकी जंगीगंज से प्रभारी एसओजीवाट जबकि अविनाश प्रकाश राय को गोपीगंज से प्रभारी चौकी जंगीगंज की जिम्मेदारी दी गई।