वीएनजीआईसी में फुटबाल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते चेयरमैन घनश्याम दास गुप्ता। संवाद
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता में पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। बीएचयू और जौनपुर की टीम ने जीत दर्ज करके अगले दौर में प्रवेश किया। टूर्नामेंट का शुभारंभ चेयरमैन ज्ञानपुर डॉ. घनश्याम दास गुप्ता और सभासद रमेश पासी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। कमेटी के अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार बिंद ने बताया कि पहला मैच शाहपुर और बीएचयू के बीच हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल मारकर बराबर रहीं। पेनल्टी शूट आउट में बीएचयू ने 4-0 से मुकाबला जीत लिया। दूसरे मुकाबले में प्रयागराज को जौनपुर ने 4-0 से हराया। कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि एक फरवरी को फाइनल खेला जाएगा। 21 टीमें इसमें भाग ले रही हैं। इस मौके पर महामंत्री मुस्ताक अहमद, धीरेंद्र मौर्य, सौम्या, सरफराज अहमद, उमेश दुबे, सरवर अली, रमजान अली, शाहिद खान, सौरभ तिवारी, जमील अहमद, विजय बिंद आदि रहे।