फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आकांक्षा दुबे के घर पहुंचे भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के पैतृक गांव बरदहां में भोजपुरी कलाकारों का लगातार जमावड़ा लग रहा है। मंगलवार को भोजपुरी अभिनेता और गायक अरविंद अकेला कल्लू उनके पैतृक गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक की मां मधु दुबे और पिता छोटेलाल दुबे सहित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री ने एक बेहतर और हंसमुख कलाकार खोया है। ऐसे में उनके परिजनों के न्याय की इस लड़ाई में हम हमेशा साथ रहेंगे। आकांक्षा दुबे का शव बीते दिनों वाराणसी के एक होटल में पाया गया था। उसके बाद से ही उनकी मां भोजपुर गायक समर सिंह और संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगा रही हैँ। मंगलवार की देर शाम उनके गांव पहुंचे अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि आकांक्षा की मौत किन परिस्थितियों में हुई हैँ। पुलिस इसकी जांच कर रही है। गुनाहगार पकड़े जाएंगे। हमारी संवेदना उनकी मां और परिजनों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें