फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर जिले के शिवालयों में हुआ भजन-कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के शिवालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। भजन कीर्तन, शिव चर्चा, रुद्राभिषेक का पाठ किया गया। कलाकारों ने गीत संगीत की प्रस्तुति की। जिले भर में वातावरण भक्तिमय रहा। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने सोमनाथ में आयोजित ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा। सुबह से सीतामढ़ी समाहित स्थल सीतामढ़ी, बड़े शिव मंदिर गोपीगंज, हरिहरनाथ शिव मंदिर, चकवा महावीर, शिव मंदिर चकवा, चामुंआ महादेव मंदिर संमधा खास, सेमराध नाथ, तिलेश्वर महादेव मंदिर में हर्षोल्लास के साथ भजन कीर्तन, शिव चर्चा, रुद्राभिषेक किया गया। स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीतामढ़ी में भजन के उपरांत कलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर मंदिर परिसरों, आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें