फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत महापुराण भगवान श्रीकृष्ण का साक्षात स्वरूप: शिव श्याम

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। क्षेत्र के हरिहरपुर सानी गांव में चल रहे भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में बृहस्पतिवार को वृंदावन से पधारे आचार्य शिव श्याम महाराज ने भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण और भागवत की महिमा से अवगत कराया। कहा भागवत महापुराण भगवान श्री कृष्ण का साक्षात स्वरूप है। भागवत महापुराण के दर्शन मात्र से ही मनुष्य के सभी पाप संताप नष्ट हो जाते हैं। भागवत महापुराण मानव को आदर्श जीवन जीने की शिक्षा देता है। आचार्य ने कहा कि इसका श्रवण करने से स्त्री-पुरुष को अपने जीवन के उद्देश्य पर चलने का रास्ता बताया गया है। भागवत महापुराण सभी वेदों पुराणों का वह रस है, जिस प्रकार एक आम के पके हुए फल में जब तोता चोच लगाता है, उसके फल से जो भी व्यक्ति ग्रहण करता है, उसे बहुत-ही मधुर एवं आनंददायक स्वाद मिलता है। भागवत महापुराण महर्षि सुखदेव जी के द्वारा सुनाया गया यह भागवत महापुराण उसी प्रकार मीठा एवं हृदय ग्राही है।
विज्ञापन

मौके पर राहुल पांडेय, राकेश शुक्ला, अशोक पांडेय, आशीष मिश्रा, रामराज मिश्रा, पिंकू सिंह राघव, रमेश, प्रदीप मिश्रा, रामकरण तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें