फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एशिया कप में अपनी फिरकी का जाल फेकेंगे भदोही के हर्ष दुबे

विज्ञापन
सुनील गावस्कर के साथ हर्ष दुबे। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
गोपीगंज (भदोही)। क्रिकेट के आसमान पर जिले का एक और सितारा टिमटिमाने लगा है। यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे के बाद अब डीघ ब्लॉक के तिलंगा गांव निवासी हर्ष दुबे का चयन भी एशिया कप के लिए हुआ है। वह रिषभ पंत की अगुवाई में इंडिया-ए के लिए 14 से 23 नवंबर तक कतर के दोहा स्थित वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले एशिया कप में खेलेंगे। बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे ने सीमित मौकों में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। वह एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) की राइजिंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया ए की ओर से खेलेंगे।मूल रूप से डीघ ब्लॉक के तिलंगा गांव निवासी हर्ष दुबे की कहानी भी संघर्षों से भरी रही है। आर्थिक रूप से संपन्न परिवार के कारण उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना तो नहीं करना पड़ा लेकिन हर खिलाड़ी की तरह उन्होंने भी इस मुकाम तक पहुंचने के लिए खूब मेहनत की। बेटे के क्रिकेट के प्रति जुनून को देखते हुए माता-पिता नागपुर में ही शिफ्ट हो गए। इनके पिता पिता सुरेंद्र दुबे ने साल 2015 में आर्मी की नौकरी छोड़ दी। वहीं मां ज्योति दुबे ने एक साल पहले ही बेटे की खातिर शिक्षिका की नौकरी छोड़कर पूरा ध्यान बेटे के कॅरिअर पर लगा दिया। फोन पर हुई बातचीत में हर्ष के पिता सुरेंद्र दुबे ने बताया कि हर्ष का 15 साल की उम्र से ही क्रिकेट के प्रति काफी जुनून दिखने लगा था। कई बार वह रात में उठकर प्रैक्टिस करने लगता था। बेटे के भविष्य को देखते हुए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ी और उसका नागपुर में एक क्रिकेट एकेडमी में एडमिशन कराया। हर्ष विभर्द की तरफ से अंडर-13, 16, 19 और रणजी खेल चुके हैं। रणजी खेलते हुए उन्होंने एक ही सीजन में 69 विकेट निकालकर रिकाॅर्ड कायम किया। इसके बाद उनका चयन इंडिया-ए टीम में हो गया। वह आईपीएल में सनराइज हैदराबाद की ओर से खेलते हैं। इस सीजन में उन्होंने विराट कोहली, रिंकू सिंह समेत कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया। गांव में उनके बड़े पिता राजेंद्र दुबे और बड़ी मां निर्मला दुबे परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने भतीजे की सफलता पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें