फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अगले महीने तक भदोही होगा टीबीमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को चित्रांगन लॉन में पोषण पोटली वितरण का आयोजन किया गया। इसमें जिपं अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा और डीएम शैलेष कुमार ने 500 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के संकल्प टीबी मुक्त भारत को साकार करने के लिए प्रशासन काम कर रहा है। भदोही को नवंबर तक टीबी मुक्त कर दिया जाएगा। सर्वम सेवा संस्था के संस्थापक मीनाक्षी भट्टाचार्य एवं संयोजक संजय भट्टाचार्य ने बताया कि उनकी संस्था भदोही सहित वाराणसी, मिर्जापुर के सैकड़ों टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि चिह्नित एवं उपचाराधीन क्षय रोगियों को उपचार शुरू होने पर तीन हजार और 84 दिन बाद तीन हजार दिया जाता है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने टीबी के संभावित लक्षणों की जानकारी दी। कहा कि टीबी पूरी तरह उपचार योग्य रोग है। समय पर जांच व नियमित दवा लेने से रोगी पूर्णतः स्वस्थ हो सकता है। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. ओपी शुक्ला, सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार, मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल, हिमांशु त्रिपाठी, सतीश शंकर यादव, अखिलेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें