फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: टीबी मरीज की गतिविधियों पर नजर रखने में भदोही प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर-भदोही। क्षय रोग को लेकर शुक्रवार को प्रदेश स्तर पर जारी रैकिंग में भदोही जिले को टीबी मरीजों की गतिविधियों पर नजर रखने के मामले में प्रदेश में पहला स्थान मिला है। जिला क्षय रोग विभाग का परफाॅर्मेंस 87.2 फीसदी रहा। प्रदेश स्तर पर इस तरह की रैंकिंग पहली बार जारी की गई है। इसके पीछे उद्देश्य है कि टीबी के खतरे को कम किया जा सके। जिले को क्षय रोग मुक्त करने की दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है। इस समय जिले में 2142 टीबी मरीज उपचाराधीन हैं। विभाग ने इस साल एक जनवरी 2025 से 15 सितंबर तक स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर जाकर टीबी मरीज के आसपास के लोगों के साथ परिवार में सदस्यों की संख्या की खोज की। इस दौरान विभाग ने कुल 3830 मरीजों को टीबी से बचाव की दवा दी। जिला क्षय रोग विभाग की ओर से पूरे प्रदेश में सबसे अधिक टीबी मरीजों के करीबियों से संपर्क करने के लिए शासन स्तर से किए गए सर्वे के बाद पूरे प्रदेश की रैकिंग जारी की गई। इसमें भदोही प्रदेश में अव्वल रहा। पूर्वांचल में वाराणसी 15वें, गाजीपुर 21वें, बलिया 25वें, आजमगढ़ 26वें, सोनभद्र 31वें, मऊ 42वें, जौनपुर 48वें, चंदौली 50वें और मिर्जापुर 68वें स्थान पर रहा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि टीबी एक जटिल बीमारी है। लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। बताया कि उच्च जोखिम टीबी मरीज के संपर्क में आने से संबंधित व्यक्ति में 16 गुना ज्यादा बीमारी होने का डर रहता है। भदोही में सबसे ज्यादा 2142 मरीजों के संपर्क में आए 3830 लोगों की पहचान कर उन्हें दवा दी गई। पहली बार यह रैकिंग जारी हुई है। इसके पीछे शासन की मंशा है कि टीबी के खतरे को कम से कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें