फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पानीपत में स्कूल गया भदोही का छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। फ्लोरा चौक स्थित दलबीर कॉलोनी का 9वीं का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। छात्र का परिवार मूलः भदोही जिले का रहने वाला है। वह घर से स्कूल के लिए गया था लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। पिता ने शिकायत सेक्टर 29 पुलिस थाने में दी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस छात्र की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

फ्लोरा चौक स्थित दलबीर कॉलोनी निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वह मूलतः भदोही के गांव द्वारिकापुर का रहने वाला है। वह दलबीर कॉलोनी में कई सालों से किराए पर रहता है। यहीं पर एक फैक्ट्री में काम करता है। बेटा रोहित सेक्टर-29 में जेएमडी स्कूल की कक्षा नौवीं में पढ़ता है। वह मंगलवार को घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं आया। उसने स्कूल में पता किया तो पता चला कि वह स्कूल नहीं पहुंचा था। उसने पानीपत में कई जगहों पर तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें