फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News:तीन सीओ के हाथों में होगी नामांकन स्थल की कमान, दो प्लाटून पीएसी होगी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन स्थल की कमान तीन सीओ के हाथ में होगी। इसके अलावा मौके पर 12 निरीक्षक, 26 उप निरीक्षक, 30 मुख्य आरक्षी और आरक्षी, 30 महिला आरक्षी और दो पीएसी प्लाटून तैनात किए गए हैं। रविवार की देर शाम लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार से शुरू हो रही नामांकन की प्रक्रिया को देखते हुए एडीएम न्यायिक शिवनारायण सिंह व एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में नामांकन ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। नामांकन स्थल पर बैरियर के पास पुलिस टीम तैनात रहेगी। विधिवत चेकिंग के बाद ही किसी को अंदर प्रवेश दिया जाएगा। लगातार उच्चाधिकारियों का भ्रमण होता रहेगा। उन्होंने ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें