फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही-बाबतपुर मार्ग पर 10 घंटे यातायात रहा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। भदोही-बाबतपुर मार्ग पर कंधिया फाटक पर रबर पैड के कार्य से 10 घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप रहा। इससे उक्त मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आवागमन रुकने पर दूसरे मार्गों से उन्हें गंतव्य को जाना पड़ा। सभी ट्रेनों को भी कासन पर ही चलाई गई। शनिवार की रात करीब 10 बजे से शुरू हुआ कंधिया फाटक पर रबर पैड का कार्य रविवार को सुबह आठ बजे खत्म हुआ। इस दौरान फाटक बंद होने से भदोही बाबतपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। छोटे वाहन तो अन्य मार्गों से आगे बढ़ते रहे लेकिन बड़े वाहन 10 घंटे तक जाम की झाम में ही फंसे रहे। रात 10 बजे से बंद फाटक को सुबह आठ बजे खोला गया तब वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। वाहनों का दबाव अधिक होने से करीब एक घंटे तक रेंग-रेंग कर ही वे आगे बढ़ सके। परसीपुर स्टेशन अधीक्षक निसार अहमद ने बताया कि रबर पैड के कारण ट्रेनों को कासन पर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें