फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा से सटे 140 गांवों में एलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगा के तटवर्ती 140 गांवों में अलर्ट घोषित कर दिया है। साथ ही बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। गंगा के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर संबंधित विभागों को भी किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि गंगा किनारे के गांवों में बाढ़ से निपटने के लिए 24 चौकियां बनाई गईं हैं। विकास खंड औराई में डेरवां, खमरिया, द्वारिकापुर, सहसेपुर तथा विकास खंड डीघ में धनतुलसी, लखनपुर, भदरांव, कटरा, इटहरा, कलिजरा, इनारगांव, बिहरोजपुर में बाढ़ चौकी स्थापित है। वरुणा और मोरवा में पानी कम होने से सुरियावां के करियांव, अबरना, सांडा, रामनगर भदोही में सर्रोई, मुंसीलाटपुर, तुलसीचक, मईहरदोपट्टी तथा ज्ञानपुर विकास खंड में रमईपुर, मतेथु, कसियापुर, श्रीकांतपुर और भगवानपुर में स्थापित बाढ़ चौकियों की स्थिति सामान्य है। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पूर्ति, स्वास्थ्य, जल निगम, पशुपालन, कृषि समेत अन्य महत्वपूूर्ण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। जिन इलाकों में बस्ती के अंदर पानी पहुंचे वहां व्यवस्थाएं दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें