फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की उपेक्षा से कालीन निर्यात में पिछड़ा भदोही : जाहिद बेग

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। उप्र विधान सभा के बजट सत्र में संबोधन के दौरान भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग ने सरकार पर कालीन उद्योग की उपेक्षा का आरोप लगाया। 9 मिनट के संबोधन में विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। कहा कि मुख्यमंत्री तीन बार भदोही का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान किए गए वादे को सीएम ने बजट में पूरा नहीं किया। कहा कि सरकार की उपेक्षा के चलते ही भदोही कालीन निर्यात में हरियाणा से पिछड़ गया है। बताया कि सीएम ने जनपद के लोगों से औराई चीनी मिल शुरू कराने और कालीन उद्योग के लिए 10 करोड़ देने का वादा किए थे। इसके अलावा विधायक ने बताया कि एमबीएस अस्पताल 6 वर्ष से बनकर तैयार है। अभी तक शुरू नहीं हुआ। शासन की उपेक्षा के चलते जिले में एक दर्जन से अधिक सड़कें जर्जर हो गई हैँ। इस दौरान सपा विधायक ने सफाई कर्मियों की नियुक्ति का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें