फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही का लाल राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञापन
नई दिल्ली में राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार प्राप्त करने के दौरान भूवैज्ञानिक नूरआलम अंसारी - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। नगर के मोहल्ला काजीपुर निवासी नूर आलम को खनन मंत्रालय ने राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें मंगलवार को डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र नई दिल्ली में संसदीय कार्य, कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी के हाथों मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। मूल रूप से भदोही निवासी नूर आलम वर्तमान में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, खान मंत्रालय में भूवैज्ञानिक पद पर झारखंड के रांची में तैनात हैं। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार उन्हें झारखंड में अपनी टीम के तीन अन्य सदस्यों के साथ खनिज खोज के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए मिला है। टीम ने भारी मात्रा में टिटैनियम, गैलियम, बाक्साइट खोज निकाला था। यह पुरस्कार हर वर्ष राष्ट्रपति के हाथों मिलता है, लेकिन इस बार राष्ट्रपति चुनाव होने से महामहिम नहीं आ सके। पुरस्कार लेने के दौरान पत्नी फखरुन्निसा और बड़े भाई शाहनवाज आलम भी मौजूद थे। भूवैज्ञानिक नूर आलम के पिता मो.नसीम अंसारी ने कहा कि बच्चे जब अपनी शिक्षा के बल पर इस तरह का सम्मान पाते हैं तो ज्यादा खुशी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें