फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मुंबई को हराकर भदोही सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। आगरा में चल रहे आल इंडिया स्टेट अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन भदोही की टीम ने मुंबई को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टाॅस जीत कर मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 15 ओवरों में 105 रन बनाए थे। जिसे भदोही ने 14 ओवर में ही 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अब भदोही को सेमीफाइनल में पटना से खेलना है।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव खालिद अंसारी ने बताया कि पहले बल्लेबाजी कर रही मुंबई ने मिलिंद 42 और राजू 19 रनों के अंशदान से 105 रन का स्कोर खड़ा किया था। भदोही के अजहर और विशाल सुसलिंग ने 3-3 और सन्नी पांडेय ने दो विकेट लिए। जवाब में जब भदोही की टीम बल्लेबाजी करने उतरी को मुंबई के मिलिंद के धारदार गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और एक समय भदोही के 5 बल्लेबाज केवल 4 के कुल स्कोर पर पवैलियन वापस लौट चुके थे। इसके बाद विशाल सुसलिंग 42 और शाहबाज 35 नाबाद ने टीम को संभाला और जीत तक ले गए। मिलिंद ने 4 विकेट लिए। अब सेमीफाइनल में भदोही को पटना (बिहार) से भिड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें