भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के रामपुर का स्थान निवासी गेंदा देवी अपनी पोती उजाला (7) के साथ प्रयागराज गईं थी। इसके बाद बुधवार को प्रयागराज से मेमो ट्रेन से वापस घर लौट रहीं थी। इस बीच जब ट्रेन ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी तो गेंदा देवी ट्रेन से नीचे उतर गई और पोती ट्रेन में ही रह गई। कुछ ही देर में ट्रेन चल पड़ी तो गेंदा देवी ने आनन फानन में इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद जीआरपी की मदद से बच्ची को माधोसिंह रेलवे स्टेशन पर सकुशल ट्रेन से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।