फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही अग्निकांड: मासूम समेत दो ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या 14, परिवार में छठवीं मौत से मचा कोहराम

Tue, 11 Oct 2022 03:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

भदोही अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। बारीगांव के पूर्व प्रधान की पौत्री शिवांंगी भी जिंदगी की जंग हार गई। उनके घर में यह छठवीं मौत हुई। घटना की खबर से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
भदोही अग्निकांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही में औराई के नरथुआं अग्निकांड में मौत का सिलसिला रुक नहीं रहा है। मंगलवार को एक मासूम समेत दो की मौत हो गई। बीएचयू में उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ा। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। अब भी करीब 10 लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बारीगांव के पूर्व प्रधान की पौत्री शिवांंगी भी जिंदगी की जंग हार गई। उनके घर में यह छठवीं मौत हुई। घटना की खबर से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि के सप्तमी के दिन दो अक्तूबर को रात नौ बजे के करीब नरथुआं के दुर्गा पंडाल में भीषण आग लग गई थी।

विज्ञापन

भदोही अग्निकांड में बची रही मां दुर्गा की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
उक्त घटना में पहले ही दिन चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि करीब 80 गंभीर रूप से झुलस गए थे। शासन के निर्देश पर आनन-फानन में सभी को जिले के निजी और वाराणसी के ट्रामा सेंटर और सर सुंदर लाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से झुलसे मरीज एक-एक कर जिंदगी की जंग हा ररहे हैं।
मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे शिवांगी गौतम (18) पुत्री उमेश कुमार निवा बारीगांव पुरूषोत्तमपुर और नित्या (1) पुत्री संजय निवासी राजापुर औराई की मौत हो गई। शिवांगी पूर्व प्रधान रमापति की पौत्री है। दोनों  50 से 60 फीसदी तक झुलस चुके थे। 50 फीसदी से अधिक झुलसे बच्चे, महिला और पुरूष की हालत गंभीर बनी है। पूर्व प्रधान के घर में यह छठवीं मौत है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। डीएम गौरांग राठी ने घटना पर दुख जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें