घोसिया। सुधा सर्जिकल हास्पिटल भोजूबीर-वाराणसी की ओर से रविवार को प्राथमिक विद्यालय वासुदेवपुर में लगाए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंच कर 220 मरीजों ने परीक्षण करा कर दवाएं प्राप्त की। सर्जन डा.केके सिंह, डा.महेश सिंह, डा.एसपी चतुर्वेदी ने दंत, मुख, हार्ट, ब्लड प्रेशर, सुगर आदि रोगों से पीड़ित मरीजों का क्रमवार परीक्षण करते हुए परामर्श और जरूरतमंदों को दवाएं देकर स्वस्थ रहने की प्रेरणा दी गई। आयोजक सर्वेश कुमार शुक्ला चिकित्सकों के प्रति आभार जताते हुए समय-समय पर ऐसे शिविरों को लगाया जाना जनहित में बताया। इस मौके पर सतीश दूबे, पवन शुक्ला, योगेश उपाध्याय, सुमित कुमार चौबे, राहुल शुक्ला, मनीष शुक्ला आदि रहे।