ज्ञानपुर। मुख्यालय से सटे ग्रामसभा गजधरा-चककलूटी, चकगनेशा के ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोटेदार पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि कोटे की दुकान दूसरे के नाम आवंटित की गई है, लेकिन उसका संचालन कोई और करता है। सवाल-जवाब करने पर प्रतिमाह 10 से 15 किलो खाद्यान्न कम देने और प्रति यूनिट 10 से 20 रुपये अधिक दाम वसूला जाता है। शिकायत करने की बात कहने पर विभागीय मिलीभगत का धौंस जमाते हुए देख लेने की धमकी दी जाती है। मामले को गंभीरता से लेकर जिला प्रशासन ने कदम न उठाया तो मुश्किलें बढ़ेंगी। कोटेदार के खिलाफ बड़ी संख्या में जुटे महिला-पुरुष ग्रामीण जिलाधिकारी के आश्वासन पर लौटे। प्रदर्शन करने वालों में कमलाशंकर यादव, आकाश यादव, कमलेशा देवी, सूरजा देवी, विकास कुमार, कैलाशनाथ बिंद, भानुप्रताप, पखंडी यादव, चंद्रकिशोर, सुब्रत प्रजापति, विवेक यादव, विजय देवी, सरजू, विमला देवी, सरिता देवी, दिनेश यादव, शिव देव उर्फ मेवालाल यादव, श्यामधर यादव, सुरेश यादव, शिवम यादव, अक्षय यादव, प्रमिला देवी, सूबेदार आदि शामिल रहे।