फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों भाइयों का मिलन देख भर आई आंखे,लगा जयकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप बृहस्पतिवार की देर रात संपन्न हो गया। बड़ा चौराहा पर बने विशाल मंच पर जब चारों भाइयों का मिलना हुआ तो सजल आंखों से लोगों ने पुष्प वर्षा की। इस दौरान गगनभेदी जयकारे लगाए गए। प्रभु श्रीराम का रथ बघेल छावनी से जैसे ही रवाना हुआ, वहां मौजूद भक्तों एवं दर्शनार्थियों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। राष्ट्रीय राजमार्ग से होता हुआ रथ राजमार्ग स्थित मिश्रा भवन के पास पहुंचा। यहां नान्हू मिश्रा ने भगवान राम की पूजा-अर्चना की। इसके बाद रथ बाबा कबूतरनाथ मंदिर पहुंचा। वहां से जुलूस के रूप में नवयुवक दल के कार्यकर्ता चल रहे थे। इस दौरान झांकी निकाली गई। रथ पर सवार प्रभु श्रीराम और मां काली के आगे झांकी कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करते चल रहे थे। भरत मिलाप में विभिन्न झांकियां और लाग-विमान भी निकले। इसे देखने के लिए भारी भीड़ जुटी। लक्ष्मण और सीता संग 14 वर्ष वनवास पूरे कर लौटे भगवान श्रीराम अनुज भरत और शत्रुघ्न से गले मिले। चारों भाइयों को मिलते देख लोगों की आंखें छलक गईं। वहीं मिलन के दृश्य कैमरे में कैद करने की होड़ मची रही। पटाखे फूटने से मिलन स्थल का आसमान भी रंग-बिरंगी रोशनी से चमक उठा। आकाश से मानो देवता पुष्पवर्षा कर रहें हों। रामलीला मैदान में श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। इसके पूर्व रामलीला मैदान में भरत, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ कबूतर नाथ मंदिर से श्रीराम लक्ष्मण और सीता का रथ चौराहे की तरफ से आया। रात्रि में 11:15 पर भरत मिलाप हुआ। इसके बाद आकर्षण लाग एवं विमानों का प्रदर्शन किया गया। श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का काफिला नगर में भ्रमण करने के बाद बघेल छावनी में पहुंचकर समाप्त हुआ। ऐतिहासिक भरत मिलाप देखने के लिए नगर समेत आसपास गांव के अलावा दूरदराज से लोग पहुंचे थे। भरत मिलाप के दौरान रामलीला मैदान में झूले, सर्कस देखने और मीना बाजार में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ भी उमड़ी रही। काली देवी मोहल्ले में आकर्षण का केंद्र बनी रही देव दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित विशाल प्रतिमा को देखने के लिए लोग जुटे रहे। साफ-सफाई की व्यवस्था नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता ने कराई। जहां कहीं भी सड़कों पर गड्ढे थे, उनको राबिस, सीमेंट, बालू से मरम्मत कराया गया था ताकि दर्शनार्थियों और नगर में निकलने वाले विमानों को कोई परेशानी न हो। विद्युत विभाग के अवर अभियंता मनोज कुमार सिंह सहयोगियों के साथ लगे रहे। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सीओ कालू सिंह, कोतवाल संजय राय, उपनिरीक्षक सगीर अहमद, चौकी इंचार्ज सुशील तिवारी सहयोगियों महिला-पुरुष जवानों के साथ चक्रमण करते रहे। इस मौके पर वीरेंद्र पांडेय, रामलाल अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, गगन गुप्ता, मुरालीलाल अग्रवाल, कल्लू अग्रवाल, भिखारीलाल अग्रवाल, मदनलाल अग्रहरी, रतनलाल अग्रहरी, अश्वनी कुमार अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, शिवशंकर गुप्ता, दामोदर अग्रहरि, नंदलाल जायसवाल, अनुपम अग्रवाल के अलावा अजीत बघेल, मुकेश सिंह बघेल, कौशलेंद्र सिंह बघेल, अखिलेंद्र सिंह बघेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें