फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा हत्याकांड: आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। औराई कोतवाली क्षेत्र के सरदार ढाबा पर महीने भर पूर्व हुए हत्याकांड में शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों के यहां कुर्की का नोटिस चस्पा किया। इससे आरोपियों के करीबियों में खलबली मच गई। चार सितंबर की रात मामूली विवाद में औराई थानाक्षेत्र के सहसेपुर गांव निवासी सूरज सिंह की हत्या कर दी गई थी। इसमें नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन सरदार ढाबा के मालिक सुरेंद्र सिंह राणा और चौकीदार पप्पू यादव माह भर बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। हाजिर न होने पर पुलिस ने शुक्रवार को महराजगंज बाजार में डुगडुगी पिटवाने के बाद दोनों आरोपियों के यहां धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा किया। इस मौके पर औराई कोतवाली प्रभारी एसएन मिश्रा सहित थाने के उपनिरीक्षक महेंद्र पटेल, श्रीप्रकाश मिश्रा, नीरज यादव आदि रहे। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अगर आरोपी हाजिर नहीं हुए तो कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें