स्थानीय कस्बा निवासी राकेश मोदनवाल की तहरीर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने शनिवार की शाम आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि भाई की ससुराल के लोगों ने घर पहुंचकर मारपीट की। प्राथमिकी के अनुसार, राकेश के बड़े भाई सुरेश मोदनवाल की शादी वर्ष 2004 बस्ती शहर निवासी बबीता से हुई थी। बड़ा भाई सुरेश मानसिक रूप से कमजोर होने के चलते भाभी बबीता आए दिन मारपीट करती थी। बीते 22 मई को उसके भाई और भाभी से आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। भाभी बबीता ने उसी शाम छह बजे अपने मायके से भाई राजू, जितेंद्र, धर्मेंद्र, शिवकुमार मोदनवाल, भाई की सास सावित्री देवी, भाई की पत्नी अनुराधा, संतकबीरनगर जिले के मेहदावल निवासी बहन गुंजा और सोनू उर्फ बृजेश को बुला लिया। सभी ने घर पहुंचकर भाई सुरेश को पीट दिया। विरोध करने पर भांजे बंटी को भी पीट दिया। घर और दुकान में घुसकर सामान तोड़ दियया। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्त ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।