ज्ञानपुर। प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सचिव और जिले के नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग बैठक की। इसमें विभिन्न विभागों की प्रगति का मूल्यांकन किया। कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम शैलेष कुमार ने कहा कि नोडल अधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देश पर सभी कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे। इस मौके पर एडीएम शुभांगी शुक्ला, सीएमओ डॉ. एसके चक आदि मौजूद रहे।