फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मानसून आने से पहले तीन लाख मवेशियों को लगेगा गलाघोंटू का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मवेशियों को गलाघोंटू बीमारी से बचाव को पशु पालन विभाग टीकाकरण करेगा। जिले में तीन लाख गोवंशों को गलाघोंटू का टीका लगाया जाएगा। बर्ड फ्लू की जांच के बाद पशु विभाग की टीम टीकाकरण अभियान में लगेगी। 18 हजार गलाघाेंटू टीका की पहली खेप जिले में पहुंच चुकी है। गला घोंटू पशुओं को होने वाली एक घातक बीमारी है। यह एक जीवाणु संक्रमण है, जो गले और नाक की अंदरूनी परत को प्रभावित करता है। इससे पशुओं को सांस लेने में मुश्किल और गले में खराबी आती है। मुख्य रूप से गाय, भैंस और अन्य मवेशियों में होने वाली यह बीमारी का खतरा सबसे अधिक मानसून सीजन में होता है। जिसको लेकर हर साल पशुपालन विभाग पशुओं का टीकाकरण करता है। इस साल भी मानसून सीजन के पहले पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। हर साल 15 मई से टीकाकरण आरंभ हो जाता था, लेकिन इस बार बर्ड फ्लू को लेकर चल रहे जांच के कारण उसमें 16 पशु चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। वहां से खाली होने के बाद चिकित्सक गला घोंटू टीकाकरण अभियान में लगेंगे। सीवीओ डा. एके सचान ने बताया कि जिले में कुल मवेशियों की संख्या करीब तीन लाख 50 हजार है। इसमें दो लाख 95 हजार पशुओं को गलाघोंटू टीका लगाने का लक्ष्य शासन स्तर से प्राप्त हुआ है। आगामी 15 जून से टीकाकरण अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन

-

इनसेट
गलाघोंटू बीमारी के ये हैं लक्षण
- अचानक तेज बुखार आना
- पशु सुस्त रहने लगते हैं
- भोजन छोड़ देते हैं
- आंखें लाल होने लगती हैं
- मवेशी के मुख से लार गिरने लगती है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें