फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर रहें सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। जिलाधिकारी गौरांग राठी सोमवार को कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने आगामी पर्वों को लेकर तैयारियों को परखा। नवरात्र और दुर्गापूजा पर उमड़ने वाली भीड़ में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने का निर्देश दिया। कहा कि उचक्कों और मनचलों पर नजर रखें और सजग रहें। नवरात्र मेले के दौरान जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती कर पैनी नजर बनाये रखें। किसी हाल में लापरवाही न बरतें। कोतवाली में अभिलेखों की जांच कर मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। इसके अलावा साफ-सफाई सहित अन्य बिन्दुओं को गहनता से परखा। डीएम ने कोतवाल सदानंद सिंह को सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम करने का निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें