गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के प्रेम सदन के सामने खड़े ऑटो से बुधवार की रात चोरों ने बैटरी चोरी कर ली। चोरी की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वाहन स्वामी कनिष्क पांडेय कौलापुर के अनुसार, उन्होंने रोज की तरह अपनी ऑटो लाकर उक्त स्थान पर खड़ कर अपने कमरे में चले गए। सुबह जब वह ऑटो के पास पहुंचे तो उसमें से बैटरी गायब मिली। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना गोपीगंज पुलिस को दी। सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक ऑटो के पास पहुंचकर उसकी बैटरी निकालते दिखाई दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।