फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खाते में 99 अरब से अधिक रुपये देख बैंक के उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज। थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी एक युवक के खाते में 99 अरब से ज्यादा धनराशि आ गई। इसकी जानकारी होते ही खाता धारक के साथ-साथ बैंक मैनेजर के भी होश उड़ गए। मैनेजर के अनुसार भानु प्रकाश के केसीसी खाते में बकाए के कारण ऐसा हुआ है। फिलहाल खाते को होल्ड कर दिया गया है।
विज्ञापन

दुर्गागंज के अर्जुनपुर गांव निवासी भानुप्रकाश बिंद का सुरियावां के बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण बैंक में खाता है। 16 मई बृहस्पतिवार को अचानक उसके खाते में 99999495999.99 रुपये (99 अरब 99 करोड़ 94 लाख 95 हजार 999 रुपये) धनराशि दिखने लगी। खाते में अचानक आई इतनी बड़ी धनराशि देखकर बैंक कर्मी भौचक रह गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना भानुप्रकाश को दी। सूचना मिलते ही वे बैंक पहुंचे। उन्होंने बताया कि पैसा कहां से आया है, वह नहीं जानते हैं। उसके बाद खाते को होल्ड कर दिया गया।
प्रभारी बैंक मैनेजर आशीष तिवारी ने बताया कि खाता धारक भानु प्रताप की केसीसी खाता है। इन्होंने खेत पर लोन ले रखा था। कर्ज नहीं चुकाया तो खाता एनपीए हो गया। इसके चलते ही उनके खाते में ज्यादा धनराशि दिखने लगी। खाते को होल्ड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें