फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जमानत खारित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय एफटीसी प्रथम ने सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र की जमानत याचिका निरस्त कर दी। गैंगस्टर के मुकदमे में कोर्ट ने कोई राहत नहीं दी।
विज्ञापन

वादी के अधिवक्ता ने कोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा है कि विष्णु के पिता चार बार ज्ञानपुर के विधायक रहे हैं। राजनीतिक द्वेषवश फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है। विष्णु देश में नहीं रहता था। उसने अमेरिका में रहकर पढ़ाई की। 2012 में देश में आने के बाद उसने दूसरा बिजनेस शुरू किया। उसका कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है। उसने न कोई गिरोह बनाया और न ही अपराध किया है।
शासकीय अधिवक्ता विजय मिश्र ने तर्क दिया कि विष्णु मिश्रा गैंगस्टर का अपराधी है। पूर्व विधायक के गिरोह का सक्रिय सदस्य है। अपराध के माध्यम से काफी धन अर्जित किया है। विवेचक की ओर से इसके विरुद्ध अन्य मुकदमों में आरोप पत्र भी प्रस्तुत किया गया है। दोनों पक्षों का तर्क एवं बहस सुनने के बाद न्यायाधीश सुबोध सिंह की अदालत ने उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा तीन उपधारा एक के तहत आरोपी विष्णु की जमानत याचिका निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें