फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फिर बिगड़ा मौसम कई इलाकों में बूंदाबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जनपद में बृहस्पतिवार की शाम एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया। पश्चिमी विक्षोम में फिर से बदलाव होने के कारण जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। हालांकि बारिश की रफ्तार काफी कम थी। दो बार बारिश के कारण फसलों का नुकसान झेल चुके किसान एक बार फिर बारिश की आशंका से सहम गए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाली दो अप्रैल तक जिले में बारिश की संभावना बन रही है। ऐसे में किसानों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। जिले में पहले ही दो बार की तेज बारिश और आंधी-ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों का काफी नुकसान कर दिया है। किसानों के खेतों में खड़ी गेंहू, सरसों के अलावा उड़द, चना और मटर की काफी फसलें बर्बाद हो गई। अब एक बार फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है। इससे किसान फिर से सहम गए हैँ। बृहस्पतिवार की शाम आसमान में काले बादल मंडराने लगे और शाम सात बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश की रफ्तार काफी धीमी थी, लेकिन बेमौसम बारिश के कारण दो बार फसलों का नुकसान झेलने वाले किसान एक बार फिर बारिश की आशंका को लेकर सहम गए। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हुई है। आगामी 2 अप्रैल तक आंधी और बारिश की स्थिति बन सकती है। ऐसे में किसानों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें