फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की टक्कर से बाबतपुर-भदोही मार्ग पर चार घंटे तक जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थानाक्षेत्र के ब्रह्माश्रम के समीप मंगलवार की सुबह भदोही-बाबतपुर मार्ग मार्ग पर दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इससे चार घंटे तक जाम लगा रहा। जाम के चलते बरदहां से रोटहां तक मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे लोग बेहाल रहे। शादी समारोह में पहुंचने और लौटने वाले लग्जरी कार और बस सवार यात्री परेशान रहे। सड़कों के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि मार्ग पर ओवरलोडिंग के कारण चालक ट्रकों को सड़क के किनारे ही खड़ा कर देते हैं। इससे रात में रफ्तार भरने वाले वाहन कोहरे और झपकी लगने से खड़े वाहनों में टक्कर मार देते हैं। मंगलवार को हुई घटना के पीछे चालकों की लापरवाही मानी जा रही है, जिसके कारण सुबह छह बजे से 10 बजे तक सड़क पर भीषण जाम लगा रहा। जानकारी होने पर चौकी प्रभारी दयाशंकर ओझा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रकों को हटवाकर रास्ता साफ कराया। इसके बाद जाम का दबाव धीरे-धीरे कम हुआ। जाम और हादसों के सवाल पर चौरी थानाध्यक्ष रामदरश ने कहा कि पुलिस गश्त बढ़ाकर चालकों की मनमानी पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें