फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिहरनाथ का भव्य श्रृंगार कर लगाया जयकारा,श्रीराम प्रतिमा निर्माण में लगे कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। सावन के अंतिम सोमवार को सिद्धपीठ हरिहरनाथ बाबा का 51 हजार रुद्राक्ष से बर्फानी ग्रुप ने भव्य शृंगार कराया। इस मौके पर उपस्थित भक्तों ने बाबा के अद्भुत स्वरूप का दर्शन-पूजन कर जयकारे लगाए। पुजारी जटाशंकर मिश्रा ने शृंगार के बाद आरती कर बाबा को भोग लगाते हुए रुद्राभिषेक किया और प्रसाद वितरित कराया। इस मौके पर राजू पुजारी, सोनू पुजारी, राकेश महाराज, ब्रह्मा मोदनवाल, अजय उपाध्याय आदि रहे। इसी क्रम में बाबा बर्फानी ग्रुप पांच अगस्त को अयोध्या में होने वाले मंदिर निर्माण शिलान्यास अवसर पर आर्यन मंदिर में प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भव्य प्रतिमा रखकर पूजन-दर्शन की तैयारी में है। प्रतिमाओं का निर्माण अंतिम चरण में होने से कलाकार लगे हैं। कहा कि पूजन के बाद सुंदरकांड पाठ भी होगा। उधर गोपीगंज में सोमवार देर शाम शृंगार के बाबा बड़ेशिव की भस्म आरती-पूजन और अलौकिक शृंगार किया गया। शिव परिवार की ओर से सावन माह के अंतिम सोमवार को बाबा को पंच द्रव्य, सुगंधित पुष्पों से शृंगार कर कपाट भक्तों के लिए खोल दिए। पुजारी सुरेंद्र ने डमरू, मृदंग, घंटा घड़ियाल और शंख ध्वनि के बीच देवाधिदेव महादेव की आरती उतारी। मिर्जापुररोड काली देवी हनुमानगढ़ी स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में व्यवस्थापक विजय साहू की देखरेख में आरती-पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें