फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी हत्याकांड: लखनऊ की टीम ने की जांच 

Fri, 11 Mar 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
बीडीसी हत्याकांड की जांच करते लखनऊ से आए अधिकारी
विज्ञापन
 थानाक्षेत्र के छनौरा गांव के बीडीसी दिनेश बिंद की हत्याकांड में जांच करने के लिए बृहस्पतिवार को लखनऊ की टीम जिले में पहुंची। सुरियावां के परानापुर के रेलवे ट्रैक स्थल पर करीब एक घंटे से अधिक समय तक रूककर अलग-अलग तरीके से जांच पड़ताल की। इसके बाद टीम लखनऊ रवाना हो गई। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ के निदेशक डा. श्याम बिहारी उपाध्याय, मेडिकोलाजिस्ट विशेषज्ञ डॉ. जी खान के अलावा वाराणसी की टीम, सीओ भदोही अयोध्या प्रसाद सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी विनोद राय, सुरियावां थाने के एसआई अजय सिंह परानापुर स्थित रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे जहां पर बीडीसी का शव मिला था। टीम ने करीब एक घंटे तक उक्त स्थल पर अलग-अलग एंगल से जांच पड़ताल की। जांच टीम के आने की खबर  लगते ही वहां सैकड़ों की भीड़ जुट गई। मालूम हो कि छनौरा के बडीसी दिनेश बिंद की आठ फरवरी को परानापुर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी समेत दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जाच ंकर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें