सुरियावां। महर्षि आजाद मैदान मेढ़ी में बुधवार को आजाद स्पोर्ट्स क्लब और आसमां क्रिकेट एकेडमी अंडर-12 की टीम से मैच खेला गया। आसमां की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आजाद स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 30 ओवर के मैच में 205 रन बनाए। 11 वर्षीय बल्लेबाज सिद्धार्थ सरोज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 120 बनाए। अभी हाल में ही इलाहाबाद में भानु प्रताप क्रिकेट अकादमी के खिलाफ भी इन्होंने शतक लगाया था। इसके अलावा पियूष ने 48 रन, राज चौरसिया 16 रन बनाए। इसके बाद आने वाले बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। जबाब में उतरी आसमां क्रिकेट अकादमी की टीम 9 विकेट पर 155 रन ही बना सकी। आजाद स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गेंदबाजी में एस पांडेय ने 4 विकेट, विशाल बिंद व हर्ष ने 2-2 विकेट लिए। इसी तरह से आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने आसमां क्रिकेट एकेडमी को 50 रनों से हरा दिया।