हाॅस्टल मैदान पर शुक्रवार को आजाद स्पोर्ट्स क्लब मेढ़ी व यूनिक स्पोर्ट्स क्लब वहीदानगर डीघ के बीच मुकाबला हुआ। इसमें आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने यूनिक स्पोर्ट्स क्लब को 50 रनों से शिकस्त दी। अर्धशतक बनाने वाले अवनीश मिश्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आजाद स्पोर्ट्स क्लब की टीम 45 ओवर की निर्धारित मैच में सभी विकेट खोकर 210 बनाए। इसमें अवनीश मिश्रा ने 59, शिवम वर्मा ने 39, दुर्गा चरण ने 29 और विपिन पांडेय ने 16 रनों का योगदान दिया। यूनिक स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से गेंदबाजी में धीरज यादव ने 3, कमल गुप्ता ने 2 और सुमित व विवेक को 1-1 विकेट लिए। जवाब में उतरी यूनिक स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 30वें ओवर में 160 रन पर ऑल आउट हो गई। आजाद स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से गेंदबाजी में मिथिलेश कुमार व आदित्य यादव ने 3-3 विकेट लिए। इसके अलावा हिमांशु, गौरव बिंद व दुर्गाचरण को 1-1 विकेट झटके। मैच के निर्णायक ट्रस्ट क्रिकेट एकेडमी ज्ञानपुर के कोच विकास गौतम व अनूप मौर्या रहे।