फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: रोमांचक मैच में आजाद ने आसमां को एक विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मेढ़ी मैदान में शुक्रवार को आजाद स्पोर्ट्स क्लब व आसमां क्रिकेट एकेडमी भदोही के बीच रोमांचक मैच में खेला गया। मैच को आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने एक विकेट से जीत लिया। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आसमा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 34.2 ओवर में पर सभी विकेट खोकर 187 रन बनाए। इसमें अजीत ने 42 रन, महेश कुमार बिंद में 30 रन, श्रेयश ने 27 रन और पीयूष ने 16 रनों का योगदान किया। आजाद स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से गेंदबाजी में कैप्टन आयुष गुप्ता ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। इसके अलावा अरुण भारती ने 3 विकेट व सागर गुप्ता व नीरज यादव ने भी 2-2 विकेट लिए। जवाब में उतरी आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने 9 विकेट के नुकसान पर एक गेंद रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। आजाद स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से जितेंद्र ने शानदार 55 रन, दिव्यांक शुक्ला ने 31 रन, अजीत साहू ने 27 रन की भागीदारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें