फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मौसम को देखते हुए गांवों में चलाए जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अभोली ब्लॉक के पंचायत भवन मतेथू में बृहस्पतिवार को दस्त रोग नियंत्रण व गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से क्लस्टर बैठक आयोजित की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव ने आशा, आशा संगिनी, सीएचओ और एएनएम को आवश्यक निर्देश दिए। डब्ल्यूएचओ मॉनिटर श्याम सुंदर सिंह ने बताया कि वर्तमान मौसम को देखते हुए दस्त रोग के मामलों में वृद्धि की संभावना रहती है, ऐसे में गांव स्तर पर लोगों को जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, ओआरएस घोल और समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व पर जोर दिया। मौके पर बीसीपीएम अजीत कुमार, अंतिमा, सुनीता बिंद, सीएचओ मोहिनी वर्मा, प्रदीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें