शहीद नरेश इंटर कॉलेज में समारोह में पुरस्कृत होनहार छात्र। संवाद
- फोटो : BHADOHI
घोसिया। शहीद नरेश इंटरमीडिएट कॉलेज खमरिया में मंगलवार को प्रतिभा अलंकरण समारोह हुआ। इसमें यूपी बोर्ड की परीक्षा में टाप 15 में आने वाले होनहारों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक दीनानाथ बरनवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद मेधावी हर्ष गुप्ता, अर्पिता शर्मा, अनिकेत मिश्र के साथ ही कॉलेज के टापटेन में आए होनहारों को मेडल देकर सम्मानित किया। उपाध्यक्ष जीत नारायण शुक्ल ने कहा कि शिक्षकों की मेहनत से यह सफलता मिली है। इस मौके पर प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।