फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: हाईवे परपलटा ऑटो, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। थानाक्षेत्र के कलिंजरा अंडरपास के समीप हाईवे पर रविवार को दोपहर एक बजे बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर आटो पलट गया। जिससे प्रयागराज के उपरदहां के एक किशोर की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के हंडिया थानाक्षेत्र के ऊपरदहा गांव निवासी सनी सिंह चौहान (17) पुत्र स्व. मोहन सिंह रविवार को दोपहर आटो में बैठ कर जंगीगंज किसी काम से आ रहा था। ऊंज के कलिंजरा अंडरपास के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार को देखकर आटो चालक घबरा गया। अचानक ब्रेक लगाने से आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे बाएं तरफ बैठा सनी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे वहीं के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसके बड़े दादा राधेश्याम सिंह ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सरपतहां स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर गांव के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ऊंज छोटक यादव ने कहा कि आटो को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें