फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लूट की नीयत से आटो चालक की हुई थी हत्या, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुरियावां थानाक्षेत्र के धनापुर (गनेश रायपुर) में एक सप्ताह पूर्व आटो चालक की हत्या लूट की नीयत से की गई थी। सोमवार को पुलिस ने औराई के बाबूसराय से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। निशानदेही पर लूटी आटो, मोबाइल, खून से सने कपड़े, धारदार हथियार बरामद किया। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन में एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने पत्रकारों से रूबरू होकर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को धनापुर में सड़क के किनारे गेहूं के खेत में एक 50 वर्ष के अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। जिसकी शिनाख्त शिव प्रसाद चौबे पुत्र प्रभु नारायण चौबे निवासी अमिलौर उपरवार थाना गोपीगंज के रूप में हुई थी। तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। गठित पुलिस टीमों ने अथक प्रयास कर धरातलीय व इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए बाबूसराय के पास से आरोपी कुनाल मौर्या और विक्की मौर्य निवासी महदेपुर औराई को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से निर्मम हत्या की घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल धारादार हथियार, दो अदद चाकू, लूटी गई आटो, मोबाइल फोन बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमें में बढ़ोत्तरी की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 12 फरवरी की शाम को हम लोग ऑटो लूटने की योजना बनाकर ऑटो को बुक कराकर कसिदहा ले गये थे, लेकिन वहां आवागमन ज्यादा होने के कारण लूट की घटना को अंजाम नहीं दे सके। ऑटो चालक को आगे बढने के लिये कहकर कुछ दूर आगे जाकर रोक दिया। उसके बाद गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दिया। आटो को बेचकर बाहर भागने की तैयारी थी लेकिन पकड़े गए। गिरफ़्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक शेष नाथ पाल, श्रवण कुमार, राहुल कुमार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें