ज्ञानपुर। औराई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने उनकी जगह पर अंजनी कुमार राय को औराई प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी दी। इसके अलावा उन्होंने सीमा सिंह को पुलिस लाइन से महिला थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया। वहीं उप निरीक्षक रमेश कुमार को सुरियावां से चौरी थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। संवाद