फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औराई अग्निकांड

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई अग्निकांड में मौत का सिलसिला फिर शुरू हो गया। रविवार को एक और महिला की मौत हो गई। उसका वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा था। इस घटना में यह 18वीं मौत है।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा पंडाल अग्निकांड को बीते लगभग एक महीने को होने को हैं। औराई के नरथुआ में दुर्गापूजा पंडाल में दो अक्तूबर को आग में 40 फीसदी झुलसी उपरौठ निवासी रविशंकर बिंद की पत्नी गीता देवी (40) का बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा था। रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। गीता देवी अपने छोटे बेटे अनंत लाल (8) के साथ मां दुर्गा के दर्शन करने गई थीं। उनका बेटा अभी भी जिंदगी की जंग लड़ लड़ रहा है। इनके तीन बच्चे हैं। बड़ा लड़का संतलाल (18), बसंत लाल (12) और अनंत है। अब बच्चों की जिम्मेदारी रविशंकर के कंधे पर है। शनिवार को ही इंद्रावती देवी की मौत हो गई थी।
घटना में झुलसे 27 लोग अभी भी अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। जिन लोगों का इलाज चल रहा है, उनके परिवार के लोग फिर सहम गए हैं। वे दुआ कर रहे हैं कि अब किसी भी मौत न हो। उपरौठ के अनंत लाल (8), शालू और सावित्री, उपरौठ की संजना (10), राजापुर की अनीता (30), जेठूपुर की वंदना (14), औराई की खुशबू जायसवाल (30), उपरौठ की रिंकी (25) सहित तमाम लोगों का अभी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें