फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लापरवाही में औराई के खंड शिक्षा अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कामता राम पाल ने खंड शिक्षा अधिकारी औराई रमाकांत सिंह सिंहरौल को शुक्रवार को निलंबित कर दिया है। उन्हें मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) कार्यालय विंध्याचल मंडल से संबद्ध किया है। अंतिम जांच के लिए सहायक शिक्षा निदेशक को नामित किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी पर विभागीय उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन न करने, सत्यनिष्ठा संदिग्ध पाए जाने, महिला शिक्षक से सांठ-गांठ कर अनियमित रूप से बाल्यकाल देखभाल अवकाश स्वीकृत करने व बिना अवकाश के अनुपस्थित शिक्षक, महिला शिक्षकों के वेतन जारी करने में वित्तीय अनियमितता बरतने व उन्हें अनुचित लाभ प्रदान करने का दोषी पाया गया है। फाइनल जांच के लिए मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रयागराज को जांच अधिकारी नामित किया गया है। अमवा निवासी नंदलाल पांडेय और तिलंगा निवासी पुनीत कुमार तिवारी ने बीईओ के खिलाफ मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) मिर्जापुर से शिकायत की थी। इसकी जांच एडी बेसिक ने की। जांच में जो आरोप लगाए गए थे वह सही पाए गए। उनके निलंबन की संस्तुति कर जांच रिपोर्ट उन्होंने प्रयागराज के सहायक निदेशक बेसिक को सौंपी। वहां से उन्हें निलंबित कर दिया गया। बीएसए विकास चौधरी ने बताया कि सहायक निदेशक स्तर से यह कार्रवाई की गई है। निलंबन की अवधि में वह मंडलीय सहायक निदेशक बेसिक कार्यालय संबद्ध किए गए हैं। बताते चलें कि बीईओ औराई एक साल पूर्व भी विवादों में आ गए थे। बीआरसी के टाइलीकरण के लिए जब शिक्षकों से उन्होंने सहयोग की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें