फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव दीपावली को लेकर घाटों आकर्षक सजावट

विज्ञापन
देव दीपावली को लेकर सीतामढ़ी गंगा घाट की सफाई करते समिति के लोग। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
सीतामढ़ी। देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा को लेकर जिले के गंगा घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। शुक्रवार को सुबह जहां गंगा में आस्था की डुबकी लगेेेगी वहीं शाम को घाट दीये की रोशनी से जगमग होंगे। पूर्व संध्या पर घाटों पर समिति के लोग तैयारी को अंतिम रूप देते रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की गई है। रामपुर घाट पर एएसपी, सीओ संग बड़ी संख्या में महिला और पुरूष पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर मान्यता है कि इस दिन देवता गण भी धरती पर पदार्पण करते हैं। बड़े शिवधाम को जहां 21 हजार दीपों से रोशन किया जाएगा, वहीं घाटों पर भी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार को बाबा बड़े शिव सहित रामपुर घाट पर साफ-सफाई और कीचड़ पर बालू और मिट्टी डालकर सुधारा गया। सीतामढ़ी के गंगा घाट पर देव दीपावली गंगा महोत्सव का आयोजन होगा। दीपोत्सव कार्यक्रम की भव्यता और दिव्यता के लिए आयोजन समिति और ग्राम पंचायत नारेपार की ओर से तैयारियों को अंतिम टच दिया गया। प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह की अगुवाई में गंगा तट ,महर्षि वाल्मीकि आश्रम परिसर और आसपास की विधिवत साफ सफाई की गई। घाट तक जाने वाली सड़कों पर भी चूने का छिड़काव किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए प्राचीन सीता मंदिर के सामने स्टेज एवं पंडाल बनाया जा रहा है। स्नान को देखते हुए गंगा नदी में बैरिकेडिंग करा दी गई है। महिलाओं की सहूलियत के लिए अस्थाई चेंज रूम बनाया गया है। सायं कालीन बेला में सीतामढ़ी 11 हजार दीयों से जगमगा उठेंगे। गोपीगंज नगर स्थित श्री बाबा बड़े शिव धाम परिसर में देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया है। शिव परिवार और एमपी कोचिंग के छात्रो की ओर से देवो के देव महादेव का सुगंधित पुष्पों से अलौकिक श्रृंगार के साथ 21 हजार दीपो से दीपदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें